देश को आजाद कराने के लिए हुए स्वतंत्रता आंदोलन के निशां की जानकारी देने के लिए आईआरसीटीसी आजादी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाएगी।
यह ट्रेन 10 जुलाई को लखनऊ से रवाना होकर 14 जुलाई को वापस लौटेगी।
यह ट्रेन 2775 रुपये में दिल्ली में इंडिया गेट, संसद भवन, इंदिरा गांधी हाउस, राजघाट व कुतुबमीनार, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, जलियावाला बाग, बाघा बॉर्डर और कुरुक्षेत्र में साइंस सेंटर व कृष्णा म्यूजियम की सैर कराएगी।
इसके अलावा पांच ज्योर्तिलिंग स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई को लखनऊ से रवाना होकर सात अगस्त को वापस लौटेगी। ट्रेन महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, घृष्णेश्वर, त्रयम्बकेश्वर की सैर 5550 रुपये में कराएगी।
दक्षिण भारत यात्रा ट्रेन 24 अगस्त को लखनऊ से चलेगी। यह ट्रेन चार सितंबर को वापस लखनऊ लौटेगी।
ट्रेन 6660 रुपये में तिरूपति बालाजी, कांचीपुरम, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, मैसूर और बेंगलूर की सैर कराएगी।