फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने सरयू के गहरे पानी में गए तीन युवकों की डूबने से मौत

Sun, 07 May 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
अयोध्या (फैजाबाद)। सरयू नदी में शनिवार को सेल्फी लेने के फेर में गहरे पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो साथियों को नाविकों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। मृतकों में दो दिल्ली व एक गोंडा जिले का निवासी है। दिल्ली के दोनों युवक गोंडा के नवाबगंज में मित्र के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। (हादसे के बाद गमजदा युवकों के साथी।)
विज्ञापन

2 of 5
गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खेमीपुर गांव निवासी अनिरुद्ध गुप्त दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। साथ में उसका छोटा भाई सोनू उसके साथ रहकर दिल्ली में पढ़ाई करता था। चार मई को अनिरुद्ध की शादी थी। सोनू व अनिरुद्ध के 13 मित्र विवाह समारोह में शामिल होने दिल्ली से आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
शनिवार को सोनू के साथ सभी साथी फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस से वापस लौटने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे सभी युवक सरयू पुल के पश्चिम स्थित घाट पर स्नान करने पहुंचे।

4 of 5
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान पांच युवक सोनू गुप्त (21) पुत्र मिश्रीलाल गुप्त निवासी खेमीपुर, पोस्ट अशोकपुर नवाबगंज गोंडा, दीपक (23) पुत्र अज्ञात, विपिन जोशी (20) पुत्र अज्ञात निवासी मोहन गार्डेन उत्तम नगर द्वारिका मोड़ नई दिल्ली और अनिल व रोहित निवासी दिल्ली एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सेल्फी खींचते हुए घाट से दूर धारा में निकलते चले गए। तभी एक युवक डूबने लगा और एक दूसरे का हाथ खींचने पर सभी डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोर सुनकर घाट पर मौजूद नाविक पहुंचे और युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन नदी की धारा में फंसे पांचों युवकों में से अनिल व रोहित को ही सकुशल बाहर निकाल सके। सोनू, दीपक व विपिन नदी की धारा में समा गए। कुछ घंटे बाद तीनों के शव बरामद हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें