फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लेकर उतरी योगी ब्रिगेड, मुख्यमंत्री ने सड़क साफ की तो मंत्री ने नाला

Sat, 06 May 2017 08:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
झाड़ू लगाते योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को कई बार ये कहते सुना गया है क‌ि वह प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए कृत संकल्प हैं। लखनऊ में शनिवार को उन्होंने मोदी के शुरू क‌िए स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के ल‌िए खुद सड़क पर झाड़ू लगाई। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी थे उन्होंने नाला भी साफ किया। देखें तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 10
योगी आद‌ित्यनाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर देश के युवाओं में जबरदस्त क्रेज है, शायद इसील‌िए प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुद सड़कों पर झाड़ू लगाकर जनता के सामने उदाहरण पेश किया था। ऐसा ही कुछ यूपी के सीम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया। बता दें क‌ि केशव मौर्य भी ड‌िप्टी सीएम बनने के बाद बीजेपी ऑफ‌िस में झाड़ू लगा चुके हैं। योगी सरकार बनने के बाद योगी के कई मंत्री, पुल‌िस अफसर यहां तक क‌ि तत्कालीन एसएसपी मंज‌िल सैनी ने भी पुल‌िस लाइन में झाड़ू लगाई थी।
 
विज्ञापन

3 of 10
आद‌ित्यनाथ
बता दें क‌ि दो दिन पहले स्वच्छ भारत अभियान की सर्वे लिस्ट आई है जिसमें 50 सबसे गंदे शहरों में सबसे ज्यादा 25 शहर अकेले यूपी के थे। इस बात को सीएम योगी ने काफी गंभीरता से लिया।

4 of 10
आद‌ित्यनाथ
गंदगी के मामले में यूपी के सबसे आगे निकले पर योगी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा भी था क‌ि हमारी सरकार के आने के बाद इस ओर ध्यान दिया जा रहा है मुझे यकीन है क‌ि ये आंकड़ा पिछली सरकार का है।
विज्ञापन

5 of 10
सुरेश खन्ना
इसके अगले ही दिन शनिवार सुबह करीब 7.40 पर योगी आदित्यनाथ लखनऊ के बालू अड्डा इलाके में पहुंचे। यहां उन्होंने झाड़ू लगाई और उनके साथ पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना ने नाला भी साफ किया।
विज्ञापन

6 of 10
आद‌ित्यनाथ
यूपी में योगी जबसे मुख्यमंत्री बने हैं लोगों के बीच उनका भी जबरदस्त क्रेज है। उनके ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर भगवा रंग तक सब कुछ ट्रेंड में है। उम्मीद की जा रही है क‌ि सफाई को लेकर भी लोग उन्हें फॉलो करेंगे।
विज्ञापन

7 of 10
योगी आद‌ित्यनाथ
योगी शपथ लेने के बाद से एक्शन मोड में हैं और सफाई को लेकर कई बार अफसरों को फटकार लग चुकी है तो वह अपने भाषण में भी जनता को जागरूक करने की क‌ोशिश कर चुके हैं।

8 of 10
योगी आद‌ित्यनाथ
योगी पहली बार एनेक्सी पहुंचे थे तो वहां पान की पीक और गंदगी देखकर भड़क गए थे और सरकारी दफ्तरों में पान गुटखे पर रोक लगाने का फरमान जारी कर दिया था।

9 of 10
गोमति रिवर फ्रंट
इसके बाद रिवर फ्रंट के दौरे के बाद रिवर फ्रंट के पानी की गंदगी देखकर भी अफसरों को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन

10 of 10
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
केजीएमयू में लोकार्पण के दौरान भी उन्होंने कहा था बीमारियों से बचना है तो हमें स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें