सीपीटी में 29% ने हासिल की सफलता
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्सा ऑफ इंडिया ने जारी किया रिजल्ट
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेट्स ऑफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को कॉमन प्रोफिसिएंसी टेस्ट (सीपीटी) का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षा में 28.9 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। परीक्षा में लखनऊ से करीब दो सौ अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें से 40 ने सफलता हासिल की। इसके साथ ही इंफॉर्मेशन सिस्टम ऑडिटर और फॉरेंसिक ऑडिटर का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया।
आईसीएआई लखनऊ केसचिव सीए रवीश चौधरी ने बताया कि इस बाद ऑल इंडिया रैंकिंग में लखनऊ का कोई भी परीक्षार्थी शामिल नहीं है। सीपीटी में अर्थराज गोयल और श्रेया के साथ ही 40 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेट्स ऑफ इंडिया की इंफॉर्मेशन सिस्टम ऑडिटर की परीक्षा पास करके शहर में सीए अर्पित चौहान, सीए अमित अग्रवाल, सीए स्नेहिल श्रीवास्तव, सीए प्रभाकर राज, सीए रवीश चौधरी ने सॉफ्टवेयर का ऑडिट करने का अधिकार पाया है। इसी तरह सीए राहुल जैन ने फॉरेंसिक ऑडिट का अधिकार प्राप्त किया है।