फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चलाने वालों के लिए लखनऊ में 28 और सड़कें

Fri, 12 Jun 2015 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव की प्राथमिकता में शामिल साइकिल ट्रैक का शहर के कई नए इलाकों में विस्तार होगा। कार्यदायी संस्था एलडीए ने इसके लिए फैजाबाद रोड,गोमती नगर व राम मनोहर लोहिया पार्क स्थित विभिन्न रूटों पर 28 नए साइकिल ट्रैक तैयार करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


इस पर 27.49 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है। जिला प्रशासन की संस्तुति मिल गई है। शासन की स्वीकृति मिलते ही इन रूटों पर ट्रैक का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी राजशेखर ने दी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रहा साइकिल ट्रैक का निर्माण अब अंतिम दौर में है। इनमें से चार मार्गों पर ट्रैक का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि अन्य प्रस्तावित रूट का कार्य भी जल्दी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


148.33 लाख की लागत से कालिदास मार्ग पर निर्मित 0.730 किमी लंबे,विक्रमादित्य मार्ग से लामार्टिनियर स्कूल तक के 0.710 किमी, लोहिया पथ से लामार्टिनियर मार्ग और विक्रमादित्य मार्ग पर 1.420 किमी लंबे साइकिल ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शहर के इन सभी इलाकों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

कुर्सी रोड,हजरतगंज चौराहे से विक्रमादित्य चौराहे होते हुए गुलिस्तां कॉलोनी व माल एवन्यू आरओबी तक के ट्रैक का भी साठ फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है।

गोमतीनगर योजना के हुसड़िया से ग्वारी चौराहे तक डिवाइडर के मध्य साइकिल ट्रैक की फिनिशिंग जारी है। जिलाधिकारी ने बताया कि साइकिल ट्रैक के निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्था एलडीए ने शहर में फैजाबाद रोड से हैनीमेन चौराहे,मल्हौर रेलवे स्टेशन से एमिटी तिराहे,सहारा हॉस्पिटल से हुसड़िया चौराहे,हुसड़िया से ग्वारी चौराहे,विपुल खंड एक से लोहिया चौराहे और हुसड़िया से पत्रकारपुरम चौराहे तक के इलाके में विभिन्न रूट पर 28 नए साइकिल ट्रैक बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया है।

इसके निर्माण पर 27,49,56283 रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस प्रस्ताव को अंतिम अनुमोदन के लिए शासन के पास भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें