फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 48 घंटे बाद 25 हजार उपभोक्ताओं को मिली राहत

विज्ञापन
जला हुआ ट्रांसफार्मर क्रेन से हटाते कर्मचारी। 
विज्ञापन
लखनऊ। अहिबरनपुर उपकेंद्र के 25 हजार बिजली उपभोक्ता करीब 48 घंटे के बाद संकट से उबर पाए। शुक्रवार आधी रात में इस उपकेंद्र का 15 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी वजह से हर एक घंटे पर एक फीडर से 1500 से 2000 लोगों की बिजली बंद की जा रही थी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार दोपहर 3:30 बजे क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को हटाकर दूसरा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाकर उसे चार्ज करके रात 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र की क्षमता 50 एमवीए की है जहां पर 10-10 एमवीए के तीन, 15 एमवीए और 5 एमवीए का एक-एक पावर ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें से 15 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। उपभोक्ताओं ने बताया कि सीतापुर रोड, नवीन फल सब्जी मंडी, त्रिवेणी नगर, ब्रह्मनगर, खदरा, इरादतनगर, मसालची टोला, मोहन मेकिंग रोड, बांसमंडी इलाकों में बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें