फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बवाल करने वाले 250 लोग गिरफ्तार, प्रदेश की हिंसा में अवैध हथियारों का जमकर प्रयोग

Sun, 22 Dec 2019 03:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ में हुई हिंसा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लखनऊ में भड़की हिंसा मामले में अब तक 250 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने भरोसा दिलाया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। पूरी छानबीन के बाद ही कार्रवाई की जा रही है। हिंसा में जो लोग शामिल रहे हैं, उनमें से किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि हिंसा में बाहरी तत्वों के शामिल होने की बात से इन्कार नहीं किया जा सकता। लखनऊ में हुई हिंसा में कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिसमें बाहरी तत्वों के शामिल होने का शक है।
प्रदर्शन में कौन-कौन लोग शामिल थे, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जहां-जहां प्रदर्शन किए जा रहे हैं, वहां गिरफ्तारियां हो रही हैं।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि एकाध घटनाओं को छोड़कर प्रदेश में स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रबंध को चाक चौबंद और चौकन्ना रखा गया है। पूरे प्रदेश में पुलिस पेट्रोलिंग कराई जा रही है। इंटरनेट सेवा बंद करने पर उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने जहां-जहां उचित समझा है, वहां की इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं।

'अवैध हथियारों का जमकर प्रयोग हुआ'

लखनऊ में हुई हिंसा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
वहीं, आईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने दावा किया है कि तीन दिनों से विभिन्न जिलों में हो रही हिंसा में अवैध हथियारों का जमकर प्रयोग हो रहा है। हिंसा में जो 263 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, उनमें 57 पुलिस कर्मियों को गोली लगी है। उन्होंने बताया कि हिंसा वाले क्षेत्रों से .315 बोर के 405 खोखे बरामद हुए हैं। ऐसे प्रदर्शनों में खोखे पचास प्रतिशत ही रिकवर हो पाते हैं।

बड़ी चिंता यह... हिंसा में तमंचे और देसी पिस्टल का जमकर प्रयोग किया गया। सवाल यह है कि असलहों का सत्यापन करने के बाद भी बड़ी संख्या में हथियार कहां से आ रहे हैं?

उपद्रवियों को भेजे जा रहे हैं वसूली के नोटिस

लखनऊ में हुई हिंसा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
यूपी पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें जुर्माने का वसूली नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। जुर्माना नहीं चुकाने पर संपत्ति कुर्क होगी। उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है। उधर, लखनऊ हिंसा के मामले में पकड़े गए आधा दर्जन से ज्यादा लोगों का पश्चिम बंगाल से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में हिंसा के दौरान इन्हें बंगाल से बुलाया गया था।

सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई
13,101 विवादित पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मामले में 63 एफआईआर दर्ज की गई और 102 लोग गिरफ्तार किए गए, जबकि 442 लोगों पर पाबंदी लगा दी गई।

बहकावे में आकर कानून हाथ में न लें : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नागरिकों से किसी के बहकावे में आकर कानून हाथ में न लेने की अपील की है। उन्होंने कहा- केंद्र और प्रदेश की सरकार हर नागरिक की सरकार हैं। सरकार और कानून-व्यवस्था पर भरोसा रखें। यदि नागरिकता कानून को लेकर मन में कोई आशंका है भी तो पीएम नरेन्द्र मोदी के उस कथन पर भरोसा रखें जो उन्होंने नागरिकता बिल के संदर्भ में कहा है। सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास’ की नीति पर कार्य कर रही है। इस सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शांति कायम रखने में धर्माचार्य और प्रबुद्ध वर्ग करे सहयोग

सीएम ने धर्माचार्यों और प्रबुद्ध वर्ग से शांति कायम रखने में जुटे प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उनसे अपेक्षा जताई है कि वे हर नागरिक को वस्तुस्थिति की जानकारी दें और बताएं कि नागरिकता कानून देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा की गारंटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें