विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर भर्तियां होने के बाद भी प्रधानाचार्य के 160, प्रवक्ता के 2006 और सहायक अध्यापक के 4733 पद रिक्त रह जाएंगे। वहीं, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी प्रवक्ता, योग प्रवक्ता व शिक्षक तथा सहायक अध्यापक के 14,551 पद रिक्त हैं।
राजकीय स्कूलों में भी होंगी भर्तियां
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त प्रवक्ता व सहायक शिक्षकों के पदों पर भर्तियां होंगी। इस संबंध में विभाग ने लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा है। इसमें पुरुष प्रवक्ता के 631 पदों और महिला प्रवक्ता के 271 पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है।
जबकि पदोन्नति कोटे से पुरुष प्रवक्ता के 521 और महिला प्रवक्ता के 825 पदों पर भर्ती होगी। इसी तरह सहायक अध्यापक पुरुष के 5364 और सहायक अध्यापक महिला के 5404 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
पद--स्वीकृत--कार्यरत--रिक्त--अधियाचन
प्रधानाचार्य--4328--1387--1498--1287
प्रवक्ता--21736--14599--7086--3972
सहायक शिक्षक--69662--40108--29475--19867
सहायता प्राप्त विद्यालयों में होंगी भर्तियां
माध्यमिक शिक्षा के निदेशक अवध नरेश शर्मा का कहना है कि सहायता प्राप्त विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया है। राजकीय विद्यालयों में भी प्रवक्ता के सीधी भर्ती और पदोन्नति कोटे के पदों पर भर्ती का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेजा गया है।