फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचलिक विज्ञान नगरी ने पूरे किए 24 वर्ष

Sun, 08 Sep 2013 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आंचलिक विज्ञान नगरी ने शनिवार को अपनी स्थापना के 24 वर्ष पूरे कर लिए। स्थापना के 24 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र में विभिन्न आयोजन किए गए।
विज्ञापन


इन आयोजनों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्थापना दिवस के तहत आंचलिक विज्ञान नगरी में 21 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

पहले दिन केंद्र में विज्ञान और समाज विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 120 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से विज्ञान और समाज का रिश्ता दिखाया।
विज्ञापन


पोस्टरों में समाज के हर क्षेत्र में विज्ञान की भूमिका बच्चों ने रंगों और ब्रश के माध्यम से कागज पर उकेरा।

पोस्टर प्रतियोगिता के बाद बच्चों के लिए नैनो टेक्नोलॉजी पर आधारित चार विज्ञान फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें