पढ़ने को अपना शौक बनाएं या फिर आदत। दोनों ही लिहाज से आपका व्यक्तित्व
विकसित होगा और बात जब करियर व ज्ञान से जुड़ी हो तो यह आदत या शौक बचपन से
ही पड़ना चाहिए।
ऐसे में किताबों से जोड़ने और पढ़ने की आदत डालने के
उद्देश्य से ‘जम्प एंड हॉप’ की ओर से वायरलेस चौराहे पर बुक क्लब और
लाइब्रेरी ‘बुक बडी’ की शुरुआत की गई।
इसका उद्घाटन शनिवार को
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण
परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक एस विक्रम सिंह ने किया।
इस अवसर पर भावना
बैजल ने ‘पपलू-द जायंट’ कहानी का पाठ भी किया। कार्यक्रम में करीब तीस
बच्चे उपस्थित रहे।
जम्प एण्ड हॉप की अधिकारी ने बताया कि दान दाताओं से
सम्पर्क कर पुस्तकालय के लिए किताबें प्राप्त की जाएंगी।