यूपी में कोरोना संक्रमण तेज रफ्तार से घट रहा है। बीते 24 घंटे में 2287 कोरोना के नए मरीज मिले हैं जबकि 157 मौतें हुई हैं। बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 20,208 मौतें हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में 7902 मरीज कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
प्रदेश में वर्तमान में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 46,201 है। इनमें से 26,187 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। 16 लाख 21 हजार 743 प्रदेशवासियों ने अब तक कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर आरोग्यता प्राप्त की है।
बीते 24 घंटों में 3,30,289 सैम्पल की टेस्टिंग की गई है, इसमें 1,54,000 टेस्ट आरटीपीसीआर माध्यम से किए गए हैं। इस तरह अब तक उत्तर प्रदेश में 04 करोड़ 87 लाख 56 हजार 628 कोविड सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। इतनी टेस्टिंग करने वाला उत्तर प्रदेश अकेला राज्य है।