फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST का खौफ बेअसर, अवध ने मनाई 2250 करोड़ रुपये की धनतेरस

Wed, 18 Oct 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोटबंदी और जीएसटी के बाद सुस्त पड़े कारोबारी माहौल में धनतेरस और दीपावली ने जबर्दस्त उत्साह भर दिया है। धनतेरस पर मंगलवार को अवध ने 2250 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी की। सोना-चांदी, कार, मोटर साइकिल से लेकर फर्नीचर बर्तन की दुकानों व शो-रूम पर ग्राहकों की भीड़ रात तक बनी रही।
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ में भी धनतेरस की खरीदारी के ऊपर जीएसटी का खौफ त्यौहार के दिन नहीं दिखा है। हजरतगंज, अमीनाबाद, चौक, आलमबाग, भूतनाथ इंदिरानगर, मुंशी पुलिया, गोमतीनगर के पत्रकारपुरम आदि बाजार रात भर गुलजार रहे और बंपर सेल हुई।

महालक्ष्मी इस धनतेरस पर घर-घर पहुंची। राजधानीवासियों ने 1600 करोड़ रुपये से धनतेरस मनाई। जिसमें 1.21 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार और 75 लाख रुपये का डायमंड सेट बिका। धनतेरस पर 20 क्विंटल चांदी और तीन क्विंटल सोने के अनब्रांडेड गहने, गणेश-लक्ष्मी मूर्ति, सिक्के बिके।  जिसमें 50 किलो सोने के ब्रांडेड गहने शामिल हैं।
विज्ञापन


धनतेरस पर सबसे बड़ा कारोबार ऑटोमोबाइल सेक्टर का हुआ। कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस पर 12 दोपहिया वाहन एवं 4500 कार बिकी हैं। जिसमें महंगी बाइक एवं कार शामिल हैं। महज केटीएल शोरूम ने 302 मारुति एवं नेक्सा कार की डिलीवरी की। जबकि हुंडई ने 500 कार को बेचा, जिसमें क्रेटा की बहुत डिमांड रही।

खूब हुआ सराफा कारोबार

धनतेरस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक का सराफा कारोबार हुआ। जिसमें एक ब्रांडेड शोरूम में 75 लाख रुपये का डायमंड सेट बिका जिसमें गले का हार, टॉप्स, अंगूठी शामिल थी। आलमबाग में 27.70 लाख रुपये का डायमंड सेट बिका। कारोबारी नेता रामकुमार वर्मा ने बताया कि इस धनतेरस पर हुए कारोबार ने पिछले साल के रिकार्ड को तोड़ दिया है।

चौक सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने बताया कि धनतेरस पर जीएसटी बेअसर रहा। लोगों ने जीएसटी देकर गहने खरीदे। इस धनतेरस पर ग्राहकों ने पिछले साल से अधिक गहने खरीदे। उधर, दूसरे कारोबारियों ने बताया कि धनतेरस पर सर्वाधिक चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी, मंदिर, पूजा के बर्तन खूब बिके।

एलईडी, वाशिंग मशीन की खूब सेल
सराफा के बाद धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक उत्पादों  की खूब बंपर सेल हुई। नाका के कारोबारी सतपाल ‘मीत’ ने बताया कि इलेक्ट्रानिक्स में सर्वाधिक एलईडी बिकी। दूसरे नंबर पर वाशिंग मशीन, इसके बाद प्रिज सहित अन्य उपकरण बिके। धनतेरस पर राजधानी में अनुमानित 250 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।

50 करोड़ के बिके बरतन
धनतेरस पर सुबह से ही बर्तन बाजार अहियागंज, हजरतगंज, नरही, आलमबाग, ठाकुरगंज, इंदिरानगर, चिनहट, गोमतीनगर, डालीगंज, सदर, अलीगंज, तेलीबाग, आशियाना, राजाजीपुरम आदि में लगभग 50 करोड़ रुपये के बरतन बिके। कारोबारियों ने बताया कि इस धनतेरस पर घर में रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले एवं पूजा के बर्तन खूब बिके।

सोना में कितना, क्या बिका

अन ब्रांडेड गहने--250 किलो
ब्रांडेड गहने--50 किलो
सिक्के--100 किलो
बिस्कुट--100 किलो

वाहन की कुल सेल
कार--12,000
बाइक--4500

सराफा की कुल सेल
सोना--500 किलो
चांदी--20 क्विंटल

8820 वाहन का पंजीयन
संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में दोपहर दो बजे तक कुल 8820 वाहनों का पंजीयन हुआ। जिसमें सबसे महंगी बीएमडब्ल्यू कार शामिल है। एआरटीओ राघवेंद्र सिंह के मुताबिक पंजीयन वाहन में दुपहिया 6263 एवं कार 2547 शामिल हैं। जबकि पिछले साल धनतेरस पर 6847 दोपहिया एवं 3696 कार का पंजीयन हुआ था।
विज्ञापन

कुल कारोबार रुपये (करोड़ में)

- फोटो : amar ujala
ऑटोमोबाइल--800
बुलियन व गहने--150
इलेक्ट्रानिक्स-- 250
कपड़े--250
मिष्ठान, ड्राई फ्रूट--150
बर्तन -- 50
चांदी --10
कुल --1660
नोट: आंकड़ों के स्रोत ट्रेड कारोबारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें