फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 2234 नए कोरोना पॉजिटिव, रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 89.7

Mon, 12 Oct 2020 05:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में सोमवार को 2234 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, वहीं 3142 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह प्रदेश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले 38815 रह गए हैं। इससे पहले करीब 10 सप्ताह पूर्व 2 अगस्त को प्रदेश में एक्टिव मामलों का आंकड़ा 40 हजार के नीचे रहा था ।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 3,93,905 कोरोना मरीज पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में मरीजों के ठीक होने की दर 89.75 प्रतिशत हो गई है। इस दौरान 6438 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि बीते 25 दिनों से स्थिति यह  है कि नए मरीजों से ज्यादा मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रविवार को 142244 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब तक प्रदेश में 12041107 नमूनों की जांच की जा चुकी है। वर्तमान में कुल एक्टिव मरीजों में से 17741 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को लखनऊ में 307, प्रयागराज में 148, गाजियाबाद में 101, नोएडा में 121 और मेरठ में 116 मरीज कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। अन्य जिलों में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 100 से नीचे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें