फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से अब तक 220 मौतें, चिकनगुनिया भी हुआ एक्टिव

Sat, 29 Oct 2016 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डेंगू से मरीजों की मौत और नए मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी डेंगू पीड़ित एक मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गोसाईगंज के प्रतीक कुमार (38) की बीमारी से कई दिनों के संघर्ष के बाद मौत हो गई। भाई रितेश ने बताया कि प्रतीक को तेज बुखार की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कार्ड टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। पिछले दिन से प्लेटलेट्स काउंट तेजी से गिर रहा था।

शुक्रवार को प्लेटलेट्स दस हजार से नीचे आ गईं और ब्लीडिंग शुरू हो गई। दोपहर एक बजे प्रतीक की मौत हो गई। एक मौत के साथ अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 220 हो गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को 74 नए मरीजों में कार्ड टेस्ट से डेंगू की पुष्टि हुई। सिविल में 22, बलरामपुर में 39 और लोहिया में 13 मरीज मिले। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि शुक्रवार को 13 नए मरीजों में एलाइजा से डेंगू की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 757 हो गया है।
विज्ञापन

इमरजेंसी में रिकॉर्ड की तोड़ मरीज

- फोटो : Demo Pic
डेंगू और बुखार के मरीजों की भीड़भाड़ की वजह से अव्यवस्था की स्थिति थमने का नाम नहीं ले रही है। सिविल, बलरामपुर और लोहिया अस्पताल में 24 घंटे की इमरजेंसी सेवा में 450 से अधिक मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।

मरीजों की भीड़भाड़ का आलम ये है कि इमरजेंसी पहुंचने वाले रोगियों को दो से तीन घंटे बेड के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

चिकनगुनिया भी हुआ एक्टिव
डेंगू और बुखार के साथ चिकनगुनिया के मरीज मिलने भी शुरू हो गए हैं। बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को चिकनगुनिया का एक नया मरीज मिला। शहर में अब तक 20 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। चिकनगुनिया के वायरस को एक्टिव होते देख स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में जांच किट पहुंचा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें