फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में 210 गांवों की सत्ता संभालेंगे अंगूठा टेक

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों की सरकार तो बन गई लेकिन अफसोस कि 1054 में से 210 ग्राम पंचायतों की कमान निरक्षरों के हाथ है। हालांकि, मतदाताओं के जागरूक होने से इस बार 350 प्रधान उच्च शिक्षा ग्रहण किए हुए हैं जबकि अन्य सभी प्रधान साक्षर हैं।
विज्ञापन


वहीं, युवा प्रधान ही वोटरों की पहली पसंद भी रहे। इसके इतर सबसे दिलचस्प ये है कि एक व्यक्ति की दूसरी पत्नी भी पंचायत की कमान संभालेगी, जबकि पहली पत्नी को जिला पंचायत सदस्य की कुर्सी मिल चुकी है।

जिले के 1054 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पदों के लिए वोट डाले गए थे। रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना देर रात तक चली। सभी परिणाम घोषित हो गए। इनमें जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें 210 निरक्षर के हाथों में गांव की कमान गई है। अंगूठा लगाकर ही वह गांव के विकास को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक आदमी की दोनों पत्नियां जीती चुनाव

वहीं, स्नातक से परास्नातक तक की पढ़ाई करने वाले जीते उम्मीदवारों की संख्या भी लगभग 350 के आसपास है। जबकि अन्य साक्षर हैं। इनमें कोई जूनियर हाईस्कूल तो कोई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण किए हुए है।

बलहा विकास खंड के सरैंया ग्राम पंचायत से किरन देवी चुनाव जीती हैं, जबकि इनकी सगी सौतन कल्पना जिला पंचायत सदस्य पहले ही चुनी जा चुकी हैं। कल्पना और किरन अमरनाथ यादव की पत्नी हैं।

इसे संयोग कहें या कुछ और लेकिन अमरनाथ यादव की जो दोनों पत्नियां पंचायत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह सौतन होने के साथ ही सगी बहनें भी हैं। यह दोनों नेपाल के संगहापुरवा गुलहरिया की निवासी हैं। अलग-अलग समय पर अमरनाथ ने दोनों से विवाह किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें