यूपी में मंगलवार सुबह कानपुर देहात के नेशनल हाईवे -2 पर एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया। यहां एक कार ट्रक से टकरा गई। तेजी से टकराने के बाद दोनों ही गाड़ियों में आग लग गई।
ये आग इतनी भयावय थी कि कार में सवार 6 लोगो में से 5 लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति को कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार सवार सभी लोग हडिया इलाहाबाद के रहने वाले थे और सडक मार्ग से मुम्बई जा रहे थे। इस कार में सवार इलाहाबाद की रहने वाली मीना पाण्डेय उनके तीन बच्चे आयुश, आरुषि, शिवम और उनका भाई सूरज कार में ही जिन्दा जल गए।