फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्रीय वोवीनाम में शहर के 21 खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में तीन से छह सितंबर तक होने वाली 15वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम घोषित कर दी गई है। प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के 38 खिलाड़ियों की घोषणा की। इनमें लखनऊ के 21 खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों को आईबीएसए स्पोर्ट्स अकादमी में किट वितरित की गई।
विज्ञापन

लखनऊ से बालक वर्ग में सनी, लकी सिंह गौतम, निखिल रावत, अली खान, दिव्यांशु कश्यप, प्रिंस मौर्या, तुषार कुमार, शौर्य गौतम, जईम सुहैल, हन्नान जिलानी, आर्यन यादव, अभिषेक पाल और अल्तमश खान शामिल हैं। बालिका वर्ग में दीपांशी जायसवाल, अनुष्का मौर्या, रुमाना सुहैल, तानिया सुहैल, आनंदिता पांडे, रश्मि गौतम, खुशी चौरसिया और ज्योति प्रतिभाग करेंगी।
चार दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों से छह से 35 वर्ष तक के करीब 700 खिलाड़ी किड्स, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में हिस्सा लेंगे। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 24 से 30 नवंबर तक नामपेन्ह में होने वाली छठी एशियन वोवीनाम चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें