फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में खुलेंगे 20 नए हेल्थ एटीएम, कम उपयोग वाले स्थानों पर होगा बदलाव

Tue, 22 Apr 2025 05:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में ऐसी जगहों पर लगे हेल्थ एटीएम जहां पर मरीजों की तादाद कम है उनका स्थान बदला जाएगा। लखनऊ के मंडलायुक्त ने इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
हेल्थ एटीएम (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ शहर में खुले हेल्थ एटीएम पर मरीजों की तादाद बेहद कम है। ऐसे हेल्थ एटीएम को चिह्नित करके उनका स्थान बदला जाएगा, जिससे मरीजों की संख्या बढ़े। हेल्थ एटीएम संचालक केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने इसके बारे में निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


आयुक्त कार्यालय में हेल्थ एटीएम को लेकर उन्होंने समीक्षा बैठक की। यहां उन्होंने 20 नए हेल्थ एटीएम केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति दी। इसमें चारबाग, बॉटनिकल गार्डन, बसंत कुंज, हजरतगंज पार्किंग, वृंदावन योजना, ईदगाह, लोहिया पार्क, सीएसआई टावर, पुलिस लाइन, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, एयरपोर्ट समेत अन्य उपयोगी स्थलों पर नए हेल्थ एटीएम केंद्र बनाए जाने के निर्देश दिए।

 ये भी पढ़े- यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: सिर धड़ से किया अलग... अमेठी में युवक की बेरहमी से हत्या, एक साल पहले ही हुई थी शादी; गांव में तनाव


बैठक में स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक ने बताया कुछ केंद्रों पर स्थल उपयुक्त नहीं है। इन्हें बदलने की जरूरत है। कुछ सेंटर पर पानी एवं सीवर की समस्या है, जिससे संचालन में दिक्कत आ रही हैं। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर सभी के स्थल बदले जाएं। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, महाप्रबंधक परियोजना लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड, योलो हेल्थ लिमिटेड के प्रतिनिधि, लखनऊ स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें