फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठेकेदार के घर से 20 लाख की चोरी

Thu, 26 Feb 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी के बाद टूटा लॉकर व खुली पड़ी अलमारी।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के शिवरी गांव में ठेकेदार विनोद गुप्ता के मकान का ताला तोड़कर चोर 20 लाख रुपये के जेवरात, 50 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

विनोद गुप्ता दिल्ली में ठेकेदारी करते हैं। वह 16 फरवरी को पत्नी के घुटने का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए थे। इस दौरान घर बंद था। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और पत्नी, बेटी व दोनों बेटों की शादी के लिए खरीदे गए करीब 20 लाख रुपये के जेवरात, 50 हजार रुपये की नकदी, कपड़े और साड़ियां चोरी कर लीं। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद विनोद गुप्ता घर पहुंचे और बुधवार दोपहर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर के अनुसार पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।

चोरी के बाद टूटा लॉकर व खुली पड़ी अलमारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें