फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: ऑनलाइन सूट खरीदने के चक्कर में महिला से 2.94 लाख की ठगी, स्कैनर के जरिए लिए रुपये

Sun, 08 Dec 2024 09:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज (गोंडा)

सार

गोंडा में ऑनलाइन सूट खरीदने के चक्कर में एक महिला से 2.94 लाख रुपये की ठगी हुई है। महिला से कई बार में ठगों ने पैसे ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना एक महिला को महंगा पड़ गया। स्कैनर भेजकर साइबर ठगों ने उससे दो लाख 94 हजार रुपये ठग लिए।

विज्ञापन


करनैलगंज के शुतुरखाना निवासी फूल बानो ने बताया कि उसने एक दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक लेडीज सूट देखा। उसने लिंक पर क्लिक करके ऑर्डर बुक कर दिया। उसके बाद एक मोबाइल नंबर से उसे स्कैनर भेजा गया और 599 रुपये भेजने के लिए कहा गया।

ये भी पढ़ें - पूर्वांचल व तराई में बूंदाबांदी के आसार, प्रदेश के कई इलाकों में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई सर्दी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भित्ति चित्रों की जरिये दर्शाई जाएगी श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम बनने की यात्रा, 80 म्यूरल बनाए जाएंगे


बताया गया कि आपका पार्सल तैयार हो गया है और पैसे भेज दीजिए। उसके बाद दूसरे नंबर से फोन आया कि मैं डिलीवरी वाला बोल रहा हूं। 15 मिनट में आपके घर पहुंच जाऊंगा। आपका पार्सल होल्ड हो गया है। 1107 रुपये स्कैनर पर भेज दीजिए। आपको पार्सल मिलेगा। इसी प्रकार लगातार कई बार में 2.94 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद ठगी होने का आभास हुआ।

महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से इसकी शिकायत की। सीओ ने साइबर सेल को जांच सौंपी है। सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि जांच करवाई जा रही है। समय पर शिकायत दर्ज कराने पर रिकवरी की संभावना अधिक रहती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें