फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabaki: घर में सड़ता मिला बेटे का शव, भीख मांगती है मां, दुर्गंध ने खोली पोल

Sun, 08 Dec 2024 09:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

फैजुल्लागंज कस्बे के एक घर में युवक का शव कई दिनों से सड़ रहा था। घर से दुर्गंध आ रही थी जब पुलिस टीम ने अंदर जाकर देखा तो दंग रह गई।
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर से सटे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज कस्बे में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां के एक मकान में कई दिनों से सड़ रहा युवक का शव मिला। रविवार को भीषण दुर्गंध आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार को पीआरवी द्वारा सूचना मिली कि फैजुल्लागंज स्थित एक घर से दुर्गंध आ रही है। इस पर पुलिस टीम ने मकान के अंदर जाकर देखा तो दंग रह गई। वहां लगभग 25 साल के युवक गुड्डू का शव मिला। शव करीब तीन-चार दिन पुराना लग रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुड्डू नशे का आदी था। उसकी मां नसीम भी मिली जो मानसिक रूप से बीमार है।

लोगों ने बताया कि गुडडू इधर-उधर से मांगकर कुछ लाता था और मां को भी खिलाता था। तीन-चार दिनों से वृद्धा स्वयं ही मांग कर खा रही है। वह मकान के अंदर आई-गई भी। जहांगीराबाद के थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि युवक का भाई इसराइल कानपुर में ऑटो चलाता है। बहन अपने पति के साथ कानपुर में ही रहती है। भाई को कानपुर से बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें