फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: एयरपोर्ट पर पांच तस्करों से 2.4 किलो सोना पकड़ा, बुरादे में जेली मिलाकर बना दिया था पेस्ट

Sat, 26 Feb 2022 11:22 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कस्टम विभाग की टीम ने लखनऊ एयरपोर्ट पर पांच तस्करों के पास से 2.4 किलो सोना बरामद किया है। इसकी कीमत 1.31 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने दुबई से पहुंचे पांच तस्करों को गिरफ्तार कर 2.49 किलो सोना बरामद किया। इसकी कीमत 1.31 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


कस्टम कमिश्नर वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पांचों तस्कर दुबई की फ्लाइट एफ जेड 433 से आए थे। शक होने पर पहले तीन लोगों को एयरपोर्ट पर रोककर पूछताछ की गई। इनसे सोना बरामद हुआ। तस्करों ने सोने के बुरादे में जेली मिलाकर पेस्ट बना लिया था। इसके बाद इसे पैंट में कमर की ओर भीतर से सिल दिया था।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि इनके अलावा दो और यात्री दुबई से सोना लेकर आए हैं। फिर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। इनसे भी सोना बरामद हुआ। यह सोना अमौसी एयरपोर्ट के बाहर किसी को देना था। तस्करों के पकड़े जाने के बाद सोना लेने आए लोग भी रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें