यूपी में एक बार फिर एक दिन में अधिकतम कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का रिकॉर्ड बन गया। सोमवार को 1664 नए कोविड-19 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि 869 ठीक होकर घर गए हैं। अब तक कुल 24203 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि सोमवार को बीते 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत हुई है। अब तक कुल 955 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 12972 मरीज आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना जांच की क्षमता को बढ़ाकर 50 हजार करने के निर्देश दिए हैं।
इसमें 32 हजार आरटी पीसीआर, 17 से 18 हजार एंटीजन और दो से ढाई हजार ट्रूनेट मशीन से करने के निर्देश हैं। रविवार को कुल 36 हजार टेस्ट किए गए। इनमें केजीएमयू में 4160, राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में 2808, एसजीपीजीआई में 2423, एएमयू अलीगढ़ में 620, आईएमएस बीएचयू में 1500 टेस्ट किए गए।