उत्तर प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो गया है। दो दिन में संक्रमण की दर 0.04 फीसदी से बढ़कर 0.10 फीसदी हो गई है। बृहस्पतिवार को 193 नए मरीज मिले हैं, जबकि 21 डिस्चार्ज हुए हैं।
प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1,86,552 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 193 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर में 38, लखनऊ में 26, गाजियाबाद मं 17, मेरठ में 27, महराजगंज में 19 वाराणसी में नौ, आगरा में पांच, मुरादाबाद में सात, मथुरा में एक, प्रयागराज में दो, सहारनपुर में पांच, कानपुर नगर में चार, अलीगढ़ में एक, वाराबंकी में दो, देवरिया में एक, मुजफ्फरनगर में तीन, उन्नाव में एक, बरेली में दो, गोंडा में एक, गोरखपुर में दो, रामपुर में तीन, रायबरेली में एक, शामली में चार, बागपत में दो, बुलंदशहर दो, हापुड में एक, शाहजहांपुर में दो, अमेठी में एक, अयोध्या में एक, फिरोजाबाद में एक, गाजीपुर में एक, मिर्जापुर में एक मरीज मिला है। इसी तरह पिछले 24 घंटे में 21 मरीज ठीक हुए हैं। अब कुल एक्टिव केस की संख्या 645 हो गई है।