फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: योगी सरकार के 'ट्रिपल टी' फॉर्मूले का असर जारी, 24 घंटे में दो हजार से कम संक्रमित मिले

Sun, 30 May 2021 02:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यह बड़ी राहत की बात है कि प्रदेश में हर रोज पाए जा रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या दो हजार से कम आ गई है। वहीं, रिकवरी दर भी 96.4 फीसदी है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार के 'ट्रिपल टी' फॉर्मूले मतलब टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट का असर होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश में यह पहली बार है जब 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या दो हजार से कम हो गई है। रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 1908 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 6713 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस लौट गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना से रिकवरी की दर इस समय 96.4 फीसदी है। इस समय प्रदेश में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या करीब 41 हजार है। प्रदेश में शनिवार को कोरोना के सर्वाधिक 3.40 लाख टेस्ट किए गए जिसमें से 1.42 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट थे।

जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार जनता को कोरोना कर्फ्यू से राहत देने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश में 55 ऐसे जिले जहां कोरोना के मामले 600 से कम हैं, वहां राहत देने का फैसला किया जा सकता है। इन जिलों में सुबह 7:00 से शाम 7:00 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी जा सकती है। सिनेमाघर, मॉल व जिम पर पाबंदी जारी रहेगी। रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति तो रहेगी लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी। 
विज्ञापन


20 ऐसे जिले जहां कोरोना वायरस के मामले 600 से ज्यादा हैं वहां अभी कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। इन जिलों में राहत देने के संबंध में 1 सप्ताह बाद समीक्षा करके निर्णय लिया जाएगा। जिन जिलों में कोरोना कर्फ्यू में राहत दी जा सकती है वहां रात्रिकालीन कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ़्यू पहले की तरह लागू रहेगा। हालांकि, अभी इस पर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है पर इस पर चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें