फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 19 आईएएस अधिकारियों की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

Thu, 24 Jul 2025 08:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में 19 आईएएस अधिकारियों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती मिली है। आगे पढ़ें और जानें किसे कहां जिम्मेदारी मिली ?
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में शासन ने बृहस्पतिवार को 19 आईएएस अधिकारियों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी। ये अधिकारी वर्तमान में सहायक कलेक्टर थे। जौनपुर की सहायक कलेक्टर इशिता किशोर को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया है। कन्नौज की सहायक कलेक्टर स्मृति मिश्रा को ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर बिजनौर भेजा गया है।

विज्ञापन


सहायक कलेक्टर अयोध्या स्वाति शर्मा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आगरा, सहायक कलेक्टर गोरखपुर शिशिर कुमार सिंह को अलीगढ़, सहायक कलेक्टर सुल्तानपुर वैशाली को कन्नौज. सहायक कलेक्टक लखनऊ गुंजिता अग्रवाल को बाराबंकी, सहायक कलेक्टर सीतापुर श्री नितिन सिंह को वाराणसी, सहायक कलेक्टर प्रयागराज अनुभव सिंह को कानपुर नगर भेजा गया है।

इसी तरह वाराणसी के सहायक कलेक्टर श्री साई आश्रित शाखमुरी को बदायूं, सहायक कलेक्टर मेरठ नारायणी भाटिया को हरदोई, सहायक कलेक्टर फर्रूखाबाद महेन्द्र सिंह को मिर्जापुर मुजफफरनगर के सहायक कलेक्टर चलुवराजु आर को लखीमपुर खीरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। बाराबंकी की सहायक कलेक्ट काव्या सी को इटावा, झांसी के दीपक सिंघनवाल को गाजियाबाद, अलीगढ़ के साहिल कुमार को लखनऊ भेजा गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा मथुरा के रिंकू सिंह राही को शाहजहांपुर, प्रयागराज की भारती मीणा को प्रयागराज में ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मेरठ में तैनात प्रतीक्षा सिंह को अम्बेडकरनगर और मुजफ्फरनगर में तैनात थामिनी एम.दास को सीतापुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें