फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे थे 19 ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। बिजली चोरों के खिलाफ मॉर्निंग रेड शनिवार को भी जारी रही। इसमें राजाजीपुरम खंड की टीम ने चोरी की बिजली से 19 ई-रिक्शा को चार्ज होते हुए पकड़ा।



मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि तालकटोरा कर्बला निवासी मो. सरवर ने ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए वैध कनेक्शन ले रखा था। शनिवार तड़के रेड में 19 ई-रिक्शा अतिरिक्त केबल से चार्ज होते पाए गए, जिसका विद्युत लोड 14 किलोवाट मिला। एक्सईएन अभिषेक कुमार ने बताया कि कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन




अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया कि नैपियर रोड कॉलोनी में 36 उपभोक्ताओं के घर जांच की गई। इसमें आठ को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। चौक के एक्सईएन रमन ने बताया कि अहमद आलम, चांद रिजवी, अब्दुल वाजिद रोड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब्दुल वाजिद के घर 10 किलोवाट से ज्यादा विद्युत लोड मिला। एक्सईएन ने बताया कि नैपियर रोड पर नगर निगम की स्ट्रीट लाइट के तार से जोड़कर बिजली चोरी पकड़ी तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। ये सभी स्ट्रीट लाइट उतारने का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें