फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिलजीत के शो के बाद इकाना स्टेडियम में गंदगी का अंबार, इकाना स्टेडियम पर पांच लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मशहूर गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम के बाद आयोजन स्थल इकाना स्टेडियम परिसर में गंदगी का अंबार मिला। इसपर नगर निगम ने स्टेडियम प्रशासन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


इकाना स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को हुए दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम के दौरान गीले व सूखे कूड़े को इधर-उधर फेंक दिया गया। लिक्विड वेस्ट को इधर-उधर और वाटर बॉडी में डाल दिया गया। स्टेडियम प्रशासन ने शौचालय आदि की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं की, जिससे गंदगी फैली। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान की रिपोर्ट पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने इकाना पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।



इन नियमों का नहीं किया पालन

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली-2016, पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम-1986, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं नगर निगम अधिनियम की धाराओं का पालन नहीं करने पर स्टेडियम प्रशासन पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन




पहले के निर्देशों की भी अनदेखी

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इकाना स्टेडियम प्रशासन को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमावली-2016 का पालन सुनिश्चित करने के लिए पहले भी निर्देश दिए गए। परिसर के अंदर गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग कराने को कहा गया था। यह भी कहा गया था कि ऐसे मैटीरियल जिनको रिसाइकिल किया जा सकता है, उनको अधिकृत कचरा उठाने वाले या रिसाइकिल करने वाले को दें। स्टेडियम प्रशासन ने इनका पालन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें