कोरोना वायरस के नमूने लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में शनिवार को 1822 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह संख्या शुक्रवार से लगभग 600 कम है। वहीं 2426 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इस तरहब प्रदेश में 23678 एक्टिव मरीज बचे हैं। प्रदेश में अब तक कुल 481863 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 451070 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि अब तक प्रदेश में 1,48,63,388 नमूनों की जांच की जा चुकी है। लगभग 7025 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार से शनिवार तक कुल 21 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इस समय प्रदेश में सिर्फ तीन ऐसे जिले हैं जहां मरीज सबसे ज्यादा हैं।
लखनऊ में 274, नोएडा में 205, मेरठ में 103 मरीज मिले हैं। इसके अलावा वाराणसी में 79, प्रयागराज में 73, गोरखपुर में 64, गाजियाबाद में 56, कानपुर नगर में 53 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 50 से कम मरीज हैं।