फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में पांच चाटिल, आठ लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। भूमि विवाद को लेकर एक गावं में दो पक्षों में हुये मारपीट में एक पक्ष की मां-बेटी व दूसरे पक्ष के पति-पत्नी व पुत्र को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने 8 लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम बरदहा निवासिनी राजरानी पत्नी राजा राम तिवारी ने आरोप लगाते हुये थाने में दर्ज कराए रिपोर्ट में बताया। कि भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की दोपहर गावं के ही नंद कुमार तिवारी, विजय कुमार तिवारी, अनिल कुमार तिवारी व गनेशे उससे अभद्रता कर मारने लगे। शोर करने पर उसकी पुत्री ज्योति जब बचाने आयी तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
राजरानी की तहरीर पर उसी गावं निवासी नंद कुमार तिवारी, विजय कुमार तिवारी, अनिल कुमार तिवारी व गनेशे के खिलाफ थाना में मारपीट का रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की शारदा देवी पत्नी नंद कुमार तिवारी ने भी इसी प्रकरण को लेकर आरोप लगाया। कि बजरंग तिवारी, शिव कैलाश तिवारी, रामप्यारे व सुशील तिवारी उससे अभद्रता कर उसे मारने लगे।
विज्ञापन

शोर करने पर उसके पति नंद कुमार व पुत्र विजय तिवारी बचाने आये। तो उनको भी मारापीटा। शारदा देवी की तहरीर पर बजरंग तिवारी, शिव कैलाश तिवारी, रामप्यारे व सुशील तिवारी के खिलाफ थाना में मारपीट का रिपोर्ट पंजीकृत कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर सुधीर कुमार सिंह ने बताया। कि दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिला तो सीएचसी सील हुई
खरगूपुर (गोंडा)। चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर सी एच सी को 24 घंटे के लिए बन्द कर दिया गया है। यहां पर ओपीडी से लेकर सभी चिकित्सीय कार्य बंद रहेंगे। दो दिन पूर्व यहां एक स्टाफ नर्स भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। दोनों लोगों की जांच एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से की गई थी।
खरगूपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ल ने बताया कि यहां पर कार्यरत एक चिकित्सक जांच में कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। साथ ही दो दिन पूर्व सीएचसी पर कार्यरत एक स्टॉफ नर्स भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। दोनों लोगों की जांच एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से की गयी थी। चिकित्साधीक्षक डॉ. शुक्ल ने बताया कि चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर 24 घंटे के लिए सीएचसी को बंद कर दिया गया है। यहां पर ओपीडी से लेकर सभी चिकित्सीय कार्य बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें