फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का राज खुलने के डर से दोस्तों ने की थी सिब्बू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दोंदरा नाले के पास सायफन में दो माह पूर्व में बोरे में मिले लाश के हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृ़तक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। दोस्तों ने लूट के खुलासे के डर से हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम रमजान गांव निवासी सिब्बू का शव दो माह पूर्व दोंदरा नाले के सायफन में प्लास्टिक के बोरों में मिला था। पुलिस ने सिब्बू के भाई पप्पू की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज मामले की जांच शुरू की थी।

प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि सिब्बू के बहनोई बरगदिहा गांव निवासी इसराइल के पिता जामिन अली भैंस खरीदने परवानीगौढ़ी बाजार जा रहे थे। यहां निबिया नहर के पास दो लोगों ने जामिन का 24 हजार रुपये लूट लिया था।
विज्ञापन


जिस पर सिब्बू के ऊपर सभी ने शक किया था। दबाव बनाए जाने के बाद सिब्बू ने पैसा वापस कराने की बात कही थी। जिसके बाद सिब्बू के दोस्त रुपईडीहा के आंबा पोखर निवासी मिस्टर खान उर्फ यासीन अली व जगन्नाथपुर निवासी इरफान सिब्बू को लेकर दोंदरा नाले के पास गए थे।

यहां चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। शव को बोरे में भरकर सायफन में छिपा दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना का खुलासा करते हुए दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


दोनों ने लूट के खुलासे में फंसने के डर से दोस्त की हत्या की बात स्वीकार की है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें