फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आंख में नुकीला हथियार घोंपकर 18 हजार रुपये लूटे

Tue, 04 Aug 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के बगियामऊ निवासी और विधान भवन में अनुसेवक बबलू यादव ने दो लोगों पर आंख में नुकीले हथियार घाेंपकर 18 हजार लूटने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बबलू ने बताया कि 21 नवंबर 2025 को वह खरीदारी करने जा रहे थे। रास्ते में बगियामऊ निवासी कल्लू यादव और उसके साथी ने उन्हें रोक लिया। आरोपी उनसे शराब के लिए रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उन्हें पेड़ से बांध दिया और पीटा। आरोपियों ने उनकी आंख में नुकीला हथियार घोंप दिया। उनके बेहोश होने पर आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 18 हजार रुपये लूट लिए। बबलू का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें