18 प्रशिक्षु आईपीएस पुलिस अधिकक्षक बने
- फोटो : Social Media (File Photo)
वर्ष 2017 बैच के 18 प्रशिक्षु आईपीएस अफसरों को विभिन्न जिलों में सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। यह सभी अधिकारी अलग-अलग जिलों में बतौर एएसपी प्रशिक्षण हासिल कर रहे थे।
इनकी तैनाती के जो आदेश जारी किए गए हैं उसके मुताबिक एसएम कासिम आबिदी और सोनम कुमार को लखनऊ, निपुन अग्रवाल को अयोध्या, मोहम्मद मुश्ताक को वाराणसी, धवल जायसवाल को मेरठ, अभिषेक वर्मा को बरेली, आदित्य लांग्हे व दीपक को मुरादाबाद, शुभम पटेल को अलीगढ़, अर्पित विजय वर्गीय को सहारनपुर, केवी अशोक को झांसी, दीक्षा शर्मा को मुजफ्फरनगर, इराज राजा को फिरोजाबाद, केशव कुमार को गाजियाबाद, कुलदीप सिंह गुनावत को शाहजहांपुर, श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को गौतमबुद्ध नगर, सत्यजीत गुप्ता को रामपुर और सौरभ दीक्षित को आगरा भेजा गया है।