गार्बेज फ्री सिटी में यूपी के 5 शहरों को स्टार रेटिंग पुरस्कार मिला। 10 लाख की आबादी से अधिक शहरों में लखनऊ एवं गाजियाबाद, 1 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में नोएडा, अलीगढ़ एवं झांसी को स्टार रेटिंग का पुरस्कार मिला। लखनऊ को थ्री स्टार व नोएडा को फाइव स्टार रेटिंग मिली। कूड़ा मुक्त शहर का सर्वेक्षण चार श्रेणियों वन स्टार, थ्री स्टार, फाइव स्टार और सेवन स्टार में होता है।
इस आधार पर मिली रैंकिंग
-62 कैंटोनमेंट जोन के साथ 4,320 शहरों में हुआ सर्वेक्षण
-विशेष तौर पर तैयार किए गए एप व पोर्टल के सहारे हुई डिजिटल रायशुमारी
-6,000 अंकों के आधार पर मापी गई शहरों की स्वच्छता
सीएम ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में पुरस्कार मिलने पर जनता को दी बधाई दी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में यूपी के 18 शहरों को प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित स्वच्छता अभियान के फलस्वरूप साफ-सफाई के संबंध में यूपी सहित देश में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता सृजित हुई है। स्वच्छता संबंधी जागरूकता ने वैश्विक महामारी कोविड-19 को नियंत्रित करने में प्रमुख भूमिका निभाई है। प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करा रही है।