फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 बच्चों को बेचकर बनाया बंधुआ मजदूर

Mon, 03 Nov 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
17 बच्चों को नौकरी का झांसा देकर नागपुर व मुंबई में अलग-अलग फैक्ट्रियों में बेच दिया गया। बहराइच के टोर्री गांव के इन बच्चों के मोबाइल फोन व पैसे छीनकर उन्हें बंधुआ मजदूर बना दिया गया है।
विज्ञापन


इन सभी से 22 घंटे काम लिया जा रहा है। इन पर लगातार निगरानी भी की जा रही है। यह सनसनीखेज खुलासा नागपुर से किसी तरह भागकर रविवार सुबह घर पहुंचे 17 वर्षीय रामसंवारे ने। फिलहाल बहराइच पुलिस महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के बागवानी ग्रामपंचायत के मजरा टोर्री में एक हफ्ते पहले गोंडा के मनकापुर निवासी सूरज कुमार ने किशोर व युवाओं को महाराष्ट्र में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। वह दो बार में 18 बच्चों को महाराष्ट्र ले गया। इनमें 17 लड़के 13 से 17 वर्ष के बीच के हैं। जबकि एक अधेड़ भी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ठेकेदार के खिलाफ भी शिकायत दर्ज

ठेकेदार ने सात लड़कों को नागपुर पहुंचाया जबकि अधेड़ समेत 11 लोगों को मुंबई के बलारसा जंगल स्थित फैक्ट्री पर पहुंचाकर पैसे की वसूली की गई। भागकर आए रामसंवारे ने रविवार को इन बच्चों के हालात बताए।

रामसंवारे के साथ बड़ेलाल (50) भी भागा था, लेकिन अभी घर नहीं पहुंचा है। परिवारीजनों ने एसपी को पत्र लिखकर इन बच्चों को छुड़ाने की अपील की है। एसपी आरएल वर्मा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ठेकेदार के खिलाफ भी एसपी गोंडा से शिकायत की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें