फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके से लौटे आठ लोग यूपी में मिले संक्रमित, भारत सरकार ने सौंपी 1655 की सूची

Sat, 26 Dec 2020 10:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में यूनाइटेड किंगडम-यूके से लौटकर 1655 लोग आए हैं। बीते 24 घंटे में इनमें से 609 लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जिनमें से 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। वहीं शनिवार को प्रदेश में इन मरीजों मिलाकर कुल 1102 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि जो लोग यूके से वापस आए हैं, उनमें से 1087 से संपर्क हो गया है। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन ऑफ कर लिए हैं। ऐसे लोगों को यह समझना होगा कि वह अपनी जांच जरूर कराएं। जिससे उनके परिवार और अन्य नजदीकी लोग संक्रमण की संभावना से बच सकें। उन्होंने बताया कि यूके से लौटे जो 8 मरीज मिले हैं, उनमें से 1 दिल्ली वापस लौट गया है। अन्य सात का इलाज प्रदेश में चल रहा है। सात में से चार मरीज मेरठ हैं। तीन अन्य जिलों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें