फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर बनने को 20 हजार से अधिक युुवाओं ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता बनने को 20 हजार से अधिक युुवाओं ने किया आवेदन
विज्ञापन

बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लगातार एक माह तक चले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में जिले के 20 हजार से अधिक युवाओं ने पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। मृतकों के नाम हटाने, गलत नामों को सही करने व दूसरे बूथ पर वोट डालने को लेकर मतदाताओं ने फार्म छह, सात, आठ व फार्म आठ (क) भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराया है। जिसके बाद 22 फरवरी को आयोग के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
आयोग के दिशा निर्देश पर 26 दिसंबर 2017 से 31 जनवरी तक मतदाता पुनरीक्षण का अभियान चला था। जिसमें जिले के छह विधानसभा क्षेत्र के 1,679 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 2,657 मतदेय स्थानों पर बीएलओ को तैनात कर नए मतदाताओं के नाम शामिल करने, गलत नामों को सही करने व मृतकों के नाम हटाने तथा बूूथ के बदलने को लेकर कुल 30,152 आवेदन स्थानीय निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हुए हैं। जिनमें 20,377 ऐसे युवाओं ने फार्म 6 भरकर अपना नाम सूची में शामिल करने के लिए दिए है। जो इस वर्ष 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके हैं। वहीं मृतक होने व दूसरे जिलों में चल जाने पर 6,835 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। इसी प्रकार 2,544 मतदाताओं ने अपने नाम व पता गलत होने पर उसे सही कराने के लिए आवेदन किया है। तथा शेष 396 लोगों ने बूथ शिफ्टिंग के लिए आवेदन दिया है। इस माह के 22 तारीख को आयोग के निर्देश पर सूची का प्रकाशन सभी बूथों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि, आयोग के निर्देश पर चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में फार्म छह, सात, आठ व आठ के कुल 30,152 आवेदन किया है। जिनमें से 20 हजार से अधिक लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया है। आयोग के निर्देश पर संभवत: 22 फरवरी को इसकी सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें