फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बुरी खबर

Thu, 05 Feb 2015 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के नाम पर निरस्त की गयीं दस पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के निरस्तीकरण की मियाद फिर से बढ़ा दी गयी है। रेलवे ने अब छह फरवरी तक निरस्त चल रहीं दस मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को 15 फरवरी रद कर दिया गया है। इसमें लखनऊ कानपुर मेमू और पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने पहले दस से 23 जनवरी तक 14 पैसेंजर व मेमू ट्रेनों को निरस्त किया था। इस बीच माघ मेला के कारण रेलवे ने लखनऊ प्रयाग और वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर सहित चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 24 जनवरी से शुरू कर दिया है। जिनमें  ट्रेन 54254 लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर, 54255 वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर, 54371 प्रयाग-फैजाबाद पैसेंजर, 54372 फैजाबाद प्रयाग पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

जबकि दस और ट्रेनों के निरस्तीकरण की मियाद बढ़ाकर छह फरवरी तक कर दी थी। अब इन दस ट्रेनों को एक बार फिर से 15 फरवरी तक रद कर दिया गया है। जो ट्रेनें 15 फरवरी तक निरस्त की गयी हैं उनमें 64207 लखनऊ-कानपुर मेमू,64212 कानपुर लखनऊ मेमू, 64232 लखनऊ बाराबंकी मेमू, 64271 बाराबंकी लखनऊ जंक्शन मेमू, 54282 लखनऊ सुल्तानपुर पैसेंजर, 51813 कानपुर पैसेंजर शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 54283 सुल्तानपुर लखनऊ पैसेंजर, 54266 सुल्तानपुर वाराणसी पैसेंजर,54293 प्रतापगढ़ लखनऊ पैसेंजर और 54294 लखनऊ प्रतापगढ़ पैसेंजर ट्रेनें भी इसी सूची में शामिल हैं। इन पैसेंजर और मेमू ट्रेनों से रोजाना औसतन पांच से छह हजार यात्री अपनी यात्रा करते थे। जिनमें दैनिक यात्रियों की संख्या करीब दो हजार है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें