फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 143 करोड़ से बदलेगी 913 स्कूलों व 348 आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत

Mon, 04 Mar 2024 10:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प के लिए 143 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इससे बच्चों को आधुनिकतम सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

100 पिछड़े शहरों में स्थित स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का 143 करोड़ से कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के 100 पिछड़े नगरीय निकायों के 913 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। 25 नये सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय भी शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन


किराये के या अन्य सरकारी भवनों में चल रहे 348 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नये भवन बनेंगे। इनके लिए धन स्वीकृत कर दिया गया है। योजना के तहत नगरीय निकायों के 398 स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं बनेंगी। 913 स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनेगी।

फर्नीचर व आधुनिक लैब की भी सुविधा बच्चों को मिलेगी। योजना में प्रति आंगनबाड़ी केंद्र पर लगभग 12 लाख और कुल 41 करोड़ खर्च होंगे। इससे वहां पर पठन-पाठन की व्यवस्था और बेहतर होगी। बच्चे व अभिभावक भी इस तरह आकर्षित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें