फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने नगर पंचायत बेलहरा में सपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी द्वारा प्रचार वाहन में एलईडी व लाउडस्पीकर लगाने को लेकर मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने वाहन सीज कर दिया है।
विज्ञापन

नवसृजित नगर पंचायत बेलहरा में नगर निकाय चुनाव हो रहा है। सोमवार की रात समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुरेशा बेगम की ओर से प्रचार वाहन से प्रचार कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर पूछताछ की। प्रचार वाहन में लगे लाउडस्पीकर व एलईडी का अनुमति प्रमाण पत्र न होने पर पुलिस ने प्रत्याशी के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदपुर खाला जनमेजय सचान ने बताया कि वाहन पर एलईडी व लाउडस्पीकर लगाकर प्रचार किया जा रहा था, जिसकी कोई अनुमति प्रशासन से प्रत्याशी ने नहीं ली थी। इसके चलते अचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

जिले में अब तक दर्ज हुए 21 मुकदमे
जिले की 12 नगर पंचायत व एक नगर पालिका परिषद में हो रहे निकाय चुनाव में अब तक आचार संहिता उल्लंघन के 21 मुकदमेे दर्ज किए जा चुके हैं। यह मुकदमे फतेहपुर, मोहम्मदपुर खाला, शहर कोतवाली व सतरिख पुलिस ने दर्ज किए हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनमें सपा, भाजपा, बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशी शामिल हैं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें