फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मनरेगा में 14 लाख श्रमिकों को मिला रोजगार, एक महीने में बढ़ी संख्या

Thu, 10 Jun 2021 03:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में मनरेगा अपने गांव लौटे प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार का आधार बन रही है। इसमें प्रतिदिन 50 से 60 हजार नए श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
मनरेगा योजना के तहत काम करते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मनरेगा में श्रमिकों की संख्या बढ़कर 14 लाख के पार हो गई है। एक महीने में श्रमिकों की संख्या 2.49 लाख थी। कोरोना की दूसरी लहर में विभिन्न प्रदेशों में लॉकडाउन के चलते अपने गांव लौटे प्रवासी श्रमिकों के लिए मनरेगा रोजगार का आधार बन रही है। प्रतिदिन 50 से 60 हजार नए श्रमिकों को मनरेगा में रोजगार मिल रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश की 52,818 ग्राम पंचायतों में 14,08,615 श्रमिक मनरेगा में काम कर रहे हैं। 10 मई से 6 जून तक 448 करोड़ रुपये मजदूरी का भुगतान किया है। ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे प्रदेशों में लॉकडाउन शुरू होते ही वहां से आने वाले प्रवासियों की स्किल मैपिंग करने के निर्देश दिए थे।

उन्हें मनरेगा में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इनकी संख्या बढ़ाने के लिए भी कहा। 10 मई को 17,980 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत केवल 2,49,428 श्रमिक काम कर रहे थे। वहीं छह जून को 52,818 ग्राम पंचायतों में श्रमिकों की संख्या 14,08,615 हो गई है। जो गांव कोरोना मुक्त हैं वहां मनरेगा की गतिविधियां और बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें