फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात सवा तीन घंटे बंद रहेगी रेलवे आरक्षण व 139 सेवा

Sun, 17 Apr 2016 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) के अपग्रेडेशन के चलते रविवार रात सवा तीन घंटे तक उत्तर भारत में रेलवे का सर्वर बंद रहेगा।
विज्ञापन


इसके चलते लखनऊ समेत इस क्षेत्र के तमाम पीआरएस केंद्रों में पूछताछ व 139 सेवा बाधित रहेगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि रेलवे के देशभर में पांच सर्वर हैं, जहां से टिकटों की बुकिंग व पूछताछ केंद्र संचालित होते हैं।

इनमें दिल्ली, मुंबई, सिकंदराबाद, चेन्नई व कोलकाता शामिल हैं। चूंकि, दिल्ली पीआरएस में रविवार रात 11.45 से लेकर सुबह तीन बजे तक अपग्रेडेशन का काम होना है, इसलिए सवा तीन घंटे तक सर्वर बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में नहीं होती है बुकिंग

इससे उत्तर भारत में पूछताछ केंद्र व 139 सेवा भी बाधित रहेगी। अपग्रेडेशन के लिए रात का वक्त चुना गया है, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

दरअसल, रात में न तो रिजर्वेशन काउंटरों से और न ही आईआरसीटीसी के जरिए टिकटों की बुकिंग होती है।

दिल्ली पीआरएस के सर्वर से उत्तर भारत के तमाम रिजर्वेशन केंद्र जुड़े हैं, इसलिए मेंटीनेंस का लखनऊ समेत पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे व अन्य जोनों में  प्रभाव पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें