फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा धनराशि का दुरुपयोग: छह नाबालिगों के नाम पर बिना काम कराये निकाले 13 हजार रुपये

Thu, 28 Dec 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिम्मेदार अफसर और कर्मचारी मनरेगा धनराशि को हड़पने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जिम्मेदारों ने छह नाबालिगों के जाॅब कार्ड बनाकर उनसे बिना काम कराए 13 हजार रुपयों का भुगतान कर दिया। शिकायत मिलने पर लोक आयुक्त ने इन आरोपों की जांच के लिए तीन अफसरों को लगाया है। जांच के बाद दोषियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

एलिया ब्लॉक के ग्राम इमलिया सुल्तानपुर के रहने वाले मनोज कुमार सिंह ने लोक आयुक्त से अक्तूबर में शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि जिम्मेदारों की मिलीभगत से छह नाबालिगों के जॉब कार्ड बनाये गये। उन्हें मनरेगा के तहत कार्य देेना दर्शाया गया।
इसी आधार पर मनरेगा मद की धनराशि का दुरुपयोग किया गया। शिकायत करते हुए उन्होंने दस्तावेजी साक्ष्य भी दिए थे। लोक आयुक्त इसकी जहां करा रहे हैं। जांच टीम में उपायुक्त श्रम रोजगार, वरिष्ठ कोषाधिकारी और एसडीएम न्यायिक तहसील सदर शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार मामले में नाबालिग जॉब कार्ड धारक छह लोगाें के नाम से करीब 13 हजार रुपये का दुुरुपयोग होना पाया गया है, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें