फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 1229 नए मरीज, 95.23 प्रतिशत रिकवरी रेट, तीन महीने में घटे लगभग 50 हजार मरीज

Mon, 14 Dec 2020 06:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में सोमवार को 1229 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं 1972 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। इस समय प्रदेश में 18918 एक्टिव मरीज हैं। इस तरह अब मरीजों के ठीक होने की दर 95.23 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 566728 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 539727 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में बीते तीन माह में मरीजों की संख्या में लगभग 50 हजार की कमी आई है। 17 सितंबर 2020 को एक्टिव मरीजों की संख्या 68235 थी। यह अब घटकर 18918 रह गई है। इस तरह प्रदेश में लगभग संक्रमण नियंत्रित है। इसके बावजूद कोरोना संक्रमण से सावधान रहना होगा। क्योंकि जाड़े के समय में सबसे अधिक सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है। इस मौसम में सांस से सबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। खासतौर से दमा-अस्थमा के रोगियों, बुजुर्ग लोगों में कोविड का संक्रमण दिक्कत पैदा कर सकता है।

उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों में से अब तक 8083 की मौत हो चुकी है। सोमवार को भी संक्रमण से 14 मरीजों की मौत हुई है। इस तरह प्रदेश में मरीजों की मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत से कम लगातार चल रही है। प्रदेश में दिसंबर माह में मरीजों का पॉजिटिविटी रेट 1.2 प्रतिशत है। 13 दिसंबर को प्रदेश में 123021 नमूनों की जांच की गई। वर्तमान में 18918 एक्टिव मरीज में से 8966 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 1893 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। अन्य बचे हुए सभी मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में संक्रमण वाले टॉप 05 जिले
लखनऊ -184
नोएडा - 89
गाजियाबाद- 69
मेरठ - 67
प्रयागराज 62
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें