फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मिले युवक के शव की शिनाख्त, लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में रेल ट्रैक पर पाए गए शव की शिनाख्त कर ली गई है। इसके बाद युवक के परिवारीजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी गांव के पास रेल ट्रैक पर गुरुवार को पुलिस ने एक युवक का क्षत विक्षत शव पाया था। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। देर रात युवक के परिवारीजन उसे तलाशते हुए कोतवाली पहुंचे। यहां पर उन्होंने युवक की शिनाख्त मझिगवां निवासी केवल प्रताप के रूप में की। वहीं इस घटना को हत्या बताया। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि युवक महमूदबाद कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की दुकान करता था। गुरुवार सुबह क्षेत्र के शेरापुर के कुछ लोग दुकान पर पहुंचे थे। वहां सामान खरीदने को लेकर कहासुनी हुई। तब विवाद करने वाले लोगों ने केवल प्रताप की पिटाई भी की। परिवारीजनों का आरोप है कि दोपहर को केवल प्रताप दुकान से लापता हो गया। जिसके बाद उसका शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। परिवारीजनों का आरोप है कि विवाद करने वाले लोगों ने केवल प्रताप का अपहरण कर लिया और हत्या करके शव ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि लोग हत्या की वारदात को दुर्घटना समझें। इस संबंध में युवक के परिवारीजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ महमूदाबाद कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इतना जरूर हुआ है कि दोपहर में कुछ लोगों से युवक का विवाद हुआ है, लेकिन हत्या की बात स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिवारीजनों ने इस संबंध में अभी नामजद तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें