फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination Update: यूपी में कोरोना टीकाकरण 12 करोड़ पार, बना नया रिकॉर्ड

Tue, 19 Oct 2021 12:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना टीकाकरण अभियान पूरी रफ्तार से चल रहा है। अब तक 12 करोड़ लोगों से ज्यादा का वैक्सीनेशन हो चुका है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बन गया है। सोमवार शाम तक 12 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए गए। अब तक 62.67 फीसदी लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 8 करोड़ 15 लाख से अधिक जांच हुई है। सोमवार को 17 लाख 79 हजार दो सौ 86 लोगों का टीकाकरण हुआ है। अब प्रदेश में कुल 12 करोड़ 26 हजार नौ सौ 26 लोगों का टीकाकरण हो गया है।

इसमें नौ करोड़ 32 लाख 12 हजार छह सौ 73 को पहली और दो करोड़ 68 लाख 14 हजार तीन सौ 23 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। यूपी सर्वाधिक टीकाकरण वाला पहला राज्य हो गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि कोविड टीकाकरण के लिए 17.53 फीसदी से अधिक लोग पूरी तरह कोविड टीका कवर प्राप्त कर चुके हैं। इसी तरह 62.67 फीसदी लोगों ने कम से कम एक डोज लगवा ली है। यूपी में 548 ऑक्सीजन प्लांट में से 501 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें