फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: ब्रिटेन से लौटे 111 यात्रियों में 102 की रिपोर्ट निगेटिव, पॉश कॉलोनियों में अलर्ट

Mon, 28 Dec 2020 10:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन से लखनऊ आए राजधानी के 111 लोगों में से 102 की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं शेष नौ यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ब्रिटेन से लखनऊ आने वाले 24 अन्य यात्री दूसरे जिलों के थे। सीएमओ ने इसकी सूचना संबंधित जिलों के सीएमओ को भेज दी है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. एमके सिंह के मुताबिक नौ से 21 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से आए 135 यात्रियों की सूचना केंद्र सरकार से मिली थी। यात्रियों का डाटा निकालने के बाद पता चला कि 24 यात्री दूसरे जिले के हैं। इसकी सूचना संबंधित जिले के सीएमओ और जिला प्रशासन को दी गई। वहीं राजधानी के 111 यात्रियों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 102 की निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है।

अभी 9 यात्रियों की रिपोर्ट आनी शेष है, क्योंकि उनके सैंपल रात में लिए गए थे। अधिकतर यात्री पॉश कॉलोनियों के रहने वाले हैं। इन्हें 28 दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। 14 दिन बाद इनकी फिर जांच होगी। कोई भी यात्री बाहर घूमता मिला तो उसे अस्पताल में शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक, स्वास्थ्य टीम क्वारंटीन किए गए सभी यात्रियों के संपर्क में है। कॉलोनियों वालों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें