फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उमरा पर भेजने के नाम पर 11 लोगों से 6.75 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। कानपुर रोड निवासी निजामुद्दीन ने ट्रांसपोर्टनगर स्थित अलसफा टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक मो. सुफियान, शाहजहां और नसीम कौसर पर ठगी का आरोप लगाया है। तीनों पर उनसे व दस अन्य लोगों से उमरा के नाम पर 6.75 लाख रुपये ठगने का आरोप है। जेसीपी क्राइम अपर्णा कुमार के आदेश पर सरोजनीनगर पुलिस ने बुधवार को एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


निजामुद्दीन ने बताया कि उन्हें व दस परिचितों को पिछले वर्ष उमरा पर जाना था। इस संबंध में उनकी मुलाकात शाहजहां, मो. सुफियान और नसीम कौसर से हुई थी। तीनों ने उन्हें उमरा पर भेजने की बात कही थी। इसके बदले में उन्होंने 6.75 लाख रुपये खर्च होने की बात कही थी। पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद भी उन्हें वीजा व टिकट नहीं मिला। रकम मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। परेशान होकर उन्होंने जेसीपी क्राइम से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें