उत्तर प्रदेश में 11 नए मरीज मिले हैं, जबकि नौ डिस्चार्ज हुए हैं। अब 85 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में लगातार निगरानी की नतीजा है कि 69 जिले में एक भी नया मरीज नहीं मिला है, जबकि 17 जिलों में एक-एक मरीज ही शेष हैं।
प्रदेश में पिछले 24 घंटों में हुई 73 हजार 204 सैंपल की जांच की गइ, जिसमें 11 पॉजिटिव मिले। इसमें गौतमबुद्ध नगर में पांच, लखनऊ में एक, मेरठ में एक, प्रयागराज में एक, वाराणसी में दो, बाराबंकी में एक मरीज मिला है। इसी तरह 69 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया।
बढ़ा टीकाकरण
उत्तर प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 29 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें 9.91 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है जबकि 3.38 करोड़ से अधिक लोगों को दूसरी डोज दी गई है। अब तक 76 फीसदी से अधिक आबादी को कोविड टीका दिया जा चुका है। प्रदेश में कार्यरत 73000 से अधिक निगरानी समितियां निगरानी कर रही हैं।