फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Transfer: यूपी में 11 आईपीएस अफसरों के तबादले, बुलंदशहर व देवरिया सहित सात जिलों के कप्तान भी बदले

Sun, 29 May 2022 12:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में रविवार को बुलंदशहर, देवरिया, अम्बेडकरनगर, कानपुर आउटर, हमीरपुर, मैनपुरी और रायबरेली जिलों के कप्तानों सहित 11 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को सात जिलों के पुलिस कप्तान समेत 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बुलंदशहर, देवरिया, अम्बेडकरनगर, कानपुर आउटर, हमीरपुर, मैनपुरी और रायबरेली में नए पुलिस कप्तान की तैनाती की गई है। वहीं, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह को हटा दिया गया है। अनिल अगले महीने रिटायर होने वाले हैं।

विज्ञापन


बुलंदशहर में एसएसपी से प्रमोशन पाए संतोष कुमार सिंह को पांच महीने बाद तैनाती दे दी गई। उन्हें वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह का तबादला डीआईजी पीएसी लखनऊ अनुभाग के लिए कर दिया गया है।



रायबरेली में एसपी श्लोक कुमार सिंह को बुलंदशहर का नया एसएसपी बनाया गया है। अम्बेडकरनगर के एसपी आलोक प्रियदर्शी अब रायबरेली के एसपी होंगे। कानपुर आउटर के एसपी अजीत कुमार सिन्हा को अम्बेडकरनगर का एसपी बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय पर एसपी तेज कुमार स्वरूप अब कानपुर आउटर के एसपी होंगे। एसपी से डीआईजी के पद पर प्रमोशन पा चुके श्रीपति मिश्रा का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें पीएसी मुख्यालय पर डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


श्रीपति मिश्रा भी अगले महीने रिटायर हो रहे हैं। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर में पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा को देवरिया का नया एसपी बनाया गया है। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित को मैनपुरी का एसपी बनाया गया है। जबकि मैनपुरी के एसपी अशोक कुमार राय को डीजीपी मुख्यालय से संबद्घ कर दिया गया है। अशोक कुमार राय जुलाई में रिटायर हो रहे हैं। 2016 बैच के आईपीएस शुभम पटेल को हमीरपुर के कप्तान के रूप में पहला चार्ज दिया गया है। वह अभी तक एसपी ग्रामीण के पद पर अलीगढ़ में तैनात थे।

विज्ञापन

देखें, तबादलों की पूरी सूची:



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें